Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को इगास बग्वाल/बूढ़ी दिवाली एवं देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। देवभूमि की इस पवित्र परम्परा को यूँ ही कायम रखते हुए आइए हम सभी मिलकर अपना ये पावन लोकपर्व बड़े ही उमंग, उत्साह एवँ धूमधाम के साथ मनाएं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देवउठनी एकादशी/तुलसी विवाह एवँ इगास बग्वाल/बूढ़ी दिवाली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने इगास बग्वाल/बूढ़ी दिवाली की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परम्परा देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। देवभूमि की इस पवित्र परम्परा को यूँ ही कायम रखते हुए आइए हम सभी मिलकर अपना ये पावन लोकपर्व बड़े ही उमंग, उत्साह एवँ धूमधाम के साथ मनाएं।

वहीं समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने देवउठनी एकादशी एवँ तुलसी पूजन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दी। ‪जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा- “समस्त देशवासियों को ‘तुलसी विवाह’ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं।”

‪जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने तुलसी विवाह का वर्णन करते हुए कहा- देवउठनी एकादशी या कार्तिक शुक्ल एकादशी और द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह करने की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन विवाह से जुड़ी सभी रस्में पूरी की जाती हैं। उन्होंने कहा- देवी तुलसी और भगवान विष्णु आपको दुनिया की सभी अच्छाइयों का आशीर्वाद दें। आपको सुखी जीवन का आशीर्वाद मिले। आपको और आपके पूरे परिवार को तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button