Breaking NewsEntertainment

प्रिया प्रकाश वारियर ने किया कुछ ऐसा एक बार फिर से आयी चर्चाओं में

नई दिल्ली। बीते दिनों एक म्यूजिक वीडियो में आंख मारकर सुर्खियां बटोरने वाली प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। आंखों के इशारे से देशभर को घायल करके रातोरात ‘नैशनल क्रश’ बनीं प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो फिर से सुर्खियों में हैं। इस विडियो में प्रिया प्रकाश मेकअप रूम में दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने आंखों का स्मोकी मेकअप कर रखा है और हेयरस्टाइलिस्ट उनके बाल सेट कर रही हैं और हां इस वीडियो में भी वह आंखों से इशारे करती नजर आ रही हैं। वीडियो में लुक कंप्लीट होने के साथ वह प्यारी सी स्माइल के साथ एक बार फिर से आंख मारती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को वायरल हुए 20 घंटे भी नहीं हुए और डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Advertisements
Ad 13

बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जबरदस्त वायरल हुई थी जिसमें एक लड़की आंखों ही आंखो में अपने बॉयफ्रेंड को इशारे करती नजह आ रही थी। यह क्लिप थी मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की। प्रिया की यह क्लिप उनकी डेब्यू फिल्म ‘ओरू अडार लव’ के गाने की थी। फरवरी के महीने में आई यह क्लिप इतनी पसंद की गई कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वैलंटाइंसडे सिंबल बन गईं। लोगों ने उन्हें ‘नैशनल क्रश’ तक का टाइटल दे डाला था। हाल ही में प्रिया एक ऐड में भी नजर आ रही हैं।

देखें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button