Breaking NewsEntertainment

‘टाइगर 3’ को लेकर सलमान ख़ान ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

मुंबई। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट सामने आई है। एक शानदार टीजर के साथ इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई है। सलमान वीडियो में सोए दिख रहे हैं तो वहीं कैटरीना कैफ भयंकर तरीके से चाकूबाजी करती दिखीं। वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

सलमान खान ने ट्वीट किया है- “हम सब अपना अपना ख्याल रखें… टाइगर 3 ईद 2023 पर… हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगा।” फिल्म को तीन भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। अगले साल ईद पर इस फिल्म को देखेंगे।

टाइगर 3 का टीडर कैटरीन कैफ ने शेयर करके लिखा है- “टाइगर और जोया ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में वापस आ रहे हैं। #Tiger3 with #YRF50” कैटरीना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कैटरीना के लुक के बारे में लिख रहे हैं।

Advertisements
Ad 29

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button