Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश, गंगा का जलस्तर बढ़ा

एक सितंबर से 30 जून तक गंगा नदी में राफ्टिंग का संचालन होता है। बरसात के समय जुलाई और अगस्त महीने में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दो महीने राफ्टिंग का संचालन बंद रहता है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश का असर मैदानी भागों में भी दिखाई दे रहा है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव जसपाल चौहान ने अग्रिम आदेश तक मंगलवार से राफ्टिंग के संचालन पर पूर्णतया रोक लगा दी है।

एक सितंबर से 30 जून तक गंगा नदी में राफ्टिंग का संचालन होता है। बरसात के समय जुलाई और अगस्त महीने में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दो महीने राफ्टिंग का संचालन बंद रहता है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पर्यटन विभाग ने पहले ही कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया था। पर्यटन विभाग की ओर से केवल ब्रह्मपुरी से ही राफ्टिंग का संचालन हो रहा था। मंगलवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने वह प्वाइंट भी बंद कर दिया है।

Advertisements
Ad 27

पहाड़ों में हो रही तेज बारिश से मैदानी भागों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन, त्रिवेणीघाट आदि जगहों पर गंगा नदी घाटों और तटों का छूकर बह रही है। जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम निगरानी बनाए हुए है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 338.00 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी रेखा से 1.50 मीटर नीचे बह रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button