Breaking NewsUttarakhand

किशोरी को अगवा कर बनाया हवस का शिकार

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक स्थानीय युवक ने अगवा कर सुनसान खड़ी एक बस में किशोरी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद वह थाने पहुंचे। डोईवाला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी के कमरे पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम करीब छह बजे किशोरी कोचिंग से लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने जबरन किशोरी को स्कूटी पर बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले गया।

Advertisements
Ad 13

आरोपी ने वहां खड़ी एक बस में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से छूटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।

एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और बस चलाता है। घटना के बाद से शहर में रोष है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button