Breaking NewsEntertainment

जानिए आलिया भट्ट की फ़िल्म के इस पोस्टर में क्यों नज़र आ रहा कैलाश पर्वत, कहाँ नदारद हैं बाकी एक्टर

मुंबई। आलिया भट्ट की बॉलीवुड फिल्म ‘सड़क 2’ में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। आज इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इस फिल्म में आलिया के अलावा आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट अहम भूमिकाओं में होंगे। 21 साल बाद निर्देशक के रूप में महेश भट्ट वापसी कर रहे हैं।

आज एक विशेष लाइव इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की। जिसमें आलिया भट्ट, अजय देवगन, अक्षय कुमार, वरुण धवन और अभिषेक बच्चन ने भाग लिया। अभिनेताओं ने इस बारे में बात की कि वे लॉकडाउन में अपना समय कैसे बिता रहे हैं। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करने वाले वरुण ने कहा कि उन्होंने योग सीखा, आलिया ने ध्यान लगाया और गिटार सीखा।

Advertisements
Ad 27
इसके बाद आलिया ने फिल्म सड़क 2 के पोस्टर साझा करते हुए कहा, “यह फिल्म सच्चे अर्थों में एक घर वापसी है। यह पहली फिल्म की सड़क के आगे की कहानी है।” आलिया ने यह भी बताया कि कैलाश पर्वत फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में है।

सड़क 2 के नए पोस्टर में कोई कैरेक्टर नजर नहीं आ रहा है, इस बारे में बताते हुए आलिया ने पिता महेश भट्ट की बात दोहराई। आलिया ने कहा- ”कैलाश पर्वत – इस पर्वत पर देवताओं और ऋषियों के पैरों के निशान हैं। यहां सभी देवताओं के देवता भगवान शिव का निवास है। क्या हमें वास्तव में उस पवित्र स्थान में किसी और चीज या अभिनेताओं की आवश्यकता है। संपूर्ण मानवता ने इस कैलाश में आश्रय पाया। यह वह स्थान है जहां सभी खोज समाप्त होती है। सड़क 2 प्यार की राह है। ”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button