Breaking NewsEntertainment

जानिए क्यों राधिका आप्टे को ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे को चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई ऐसे रोल्स निभाए हैं, जो काफी अलग रहे हैं। हालांकि, इस वक्त वो ट्विटर पर ट्रेंड में हैं। उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि उन्हें बायकॉट करने की तक की बात कही जा रही है और उन पर भारतीय कल्चर को खराब करने का भी आरोप लग रहा है।

एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड हमेशा प्राचीन धर्म और भारत की सभ्यता को टारगेट करता है।

दूसरे यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड हमेशा एंटी-हिंदू मूवी बनाता है।

एक यूजर ने ट्वीट किया कि सभी एक्टर्स को बायकॉट करने का समय आ गया है, जो भारतीय कल्चर के खिलाफ हैं।

देखिए यूजर्स के ट्वीट:

Advertisements
Ad 29

https://twitter.com/mohinii6669/status/1426002511874256899?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1426002511874256899%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-27042952912945358018.ampproject.net%2F2107302322001%2Fframe.html

राधिका आप्टे की फिल्म ‘पार्च्ड’ के ऐसे स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं, जो काफी आपत्तिजनक है। इन्हें साझा कर यूजर्स एक्ट्रेस पर धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘रात अकेली है’ में नज़र आई थीं। उन्होंने अंधाधुन, पैडमैन, बदलापुर जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button