Breaking NewsNational

भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को राजस्थान में मार गिराया

जयपुर। भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को राजस्थान में मार गिरा दिया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने सोमवार को फिर से भारतीय वायु क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। पाक सेना का एक मानव रहित विमान (यूएवी) बीकानेर सीमा पर उड़ान भर रहा था, जिसे भारतीय वायुसेना ने मिसाइल छोड़कर सुबह करीब 11.30 बजे मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह ड्रोन पाकिस्तान के फोर्ट अब्बास इलाके में गिरा, जो बहावलपुर के पास स्थित है।

इससे पहले पाकिस्तान के एक यूएवी को गुजरात के कच्छ में मार गिराया गया था। 27 फरवरी को पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमानों ने कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में घुसपैठ कर भारतीय सेना के ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

Advertisements
Ad 27

इसके बाद भारत के मिग-21 विमानों ने इन्हें खदेड़ा था। विंग कमांडर अभिनंदन ने एफ-16 विमान को मार गिराया था। इस कोशिश में उनका मिग-21 भी पीओके में क्रैश हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button