Ajab-GajabBreaking NewsWorld

‘आशिक’ ने विवाहित महिला के इश्क़ में खोद डाली सुरंग, जानिए पूरा किस्सा

मेक्सिको। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि इश्क में इंसान के सही और गलत में भेद कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे हालातों में कई बार इंसान वो कर गुजरता है, जो उसे नहीं करना चाहिए था। मेक्सिको में एक आदमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने के लिए कुछ ऐसा ही काम किया लेकिन वो पकड़ा गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेक्सिको में एक शख्स ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमिका के घर तक एक सुंरग खोद डाली लेकिन प्रेमिका के पति ने उसे धर दबोचा।

खबरों के मुताबिक, अल्बर्टो नाम के कंस्ट्रक्शन वर्कर ने एक ऐसी सुरंग का निर्माण किया, जिसका उपयोग वो पामेला नाम की अपनी प्रेमिका के घर पहुंचने के लिए करता था। आशिक अल्बर्टो अपने प्रेमिका से मिलने उस समय जाता था, जब उसका पति नौकरी पर होता था। दोनों के संबंध लंबे समय से जारी थे लेकिन एक दिन महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। खबरों के मुताबिक, महिला पामेला का पति एक दिन जल्दी घर पहुंच गया, तब उसे इस पूरे मामले की भनक लगी।

Advertisements
Ad 27

महिला के पति ने आशिक अल्बर्टो को सोफे के पीछे छुपा हुआ पाया और देखा की वहां पर एक सुरंग है, जो उसके घर के बाहर ले जाती है। जब वो उस सुरंग में उतारा तो उसने पाया कि सुरंगे उसके घर से अल्बर्टों के घर का रास्ता देती है। हालांकि स्थानीय मीडिया द्वारा सुरंग के आकार और लंबाई की रिपोर्ट नहीं की गई है, लेकिन प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई हैं।

जब महिला का पति सुरंग से अल्बर्टो के घर पहुंचा तो उस समय आशिक अल्बर्टो की पत्नी घर में ही सोई हुई थी, जिसके बाद अल्बर्टों ने उससे संबंधों के बारे में पत्नी को न बताने की बार-बार गुहार लगाई लेकिन पहले से गुस्साए हुए महिला के पति ने अल्बर्टों की पत्नी को सारी कहानी सुनाई। जिसके बाद अल्बर्टों और उसकी प्रेमिका के पति के बीच लड़ाई हो गई, तभी किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पुलिस ने दोनों को अलग किया और अल्बर्टों को थाने ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button