Breaking NewsUttarakhand

मददगार बनी पुलिस, 80 वर्षीय बुज़ुर्ग का केक काटकर मनाया जन्मदिन

देहरादून। कोरोना महामारी संकट में जहां एक तरफ देहरादून पुलिस जरूरतमंद लोगों के लिए भगवान के रूप में सामने आई है तो वही हर एक पल खुशियां भी बाट रही है। देहरादून पुलिस मदद के रूप किसी को उसकी सालगिराह पर तो कही किसी के जन्मदिन पर केक लाकर उनको खुशियां भी प्रदान कर रही है।

इसी क्रम में इस लॉकडाउन में आज समाजसेवी रमनप्रीत कौर के 80 वर्षीय पिता अमरीक सिंह के जन्मदिन पर गढ़ीकैंट थाना देहरादून पुलिस की टीम ने स्वास्तिक एनक्लेव कौलागढ पहुँच 80 वर्षीय बुज़ुर्ग अमरीक सिंह को सरप्राइज केक के साथ जन्मदिन मनाया इस मौके पर अमरीक सिंह के चेहरे पर खुशिया साफ दिख रही थी।

Advertisements
Ad 27

समाजसेवी रमनप्रीत कौर ने गढ़ी कैंट थानाध्यक्ष एवं समस्त पुलिस टीम के साथ प्रेमनगर थानाध्यक्ष का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button