Breaking NewsUttarakhand

आजाद अली ने जाना मरीज का हाल

देहरादून। समाज सेवक आजाद अली ने नगर के फोरटीज एस्कोरट अस्पताल पहुंचकर वहाँ उपचार करा रहे बीमार व्यक्ति सेलाकुई निवासी त्रिलोक का हाल जाना।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव आजाद अली ने अस्पताल के चिकित्सकों से वार्ता कर मरीज की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा साथ ही चिकित्सकों को मरीज का शीघ्र व सही उपचार करने की बात भी कही।

Advertisements
Ad 29

पीडित त्रिलोक का उपचार कर रहे अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीज़ के उपचार संबन्धित जानकारियों से आजाद अली को अवगत कराया व साथ ही उन्हें मरीज को सही और शीघ्र उपचार मुहैया कराने का आश्वासन भी  दिया ।

आजाद अली ने अस्पताल में भर्ती त्रिलोक को हर जरुरी एवं संभव मदद देने की बात भी कही।
समाजसेवी आजाद अली के अलावा मरीज़ का कुशलक्षेम जानने वालों में सैय्याद अली, उसमान थानवी, अमर सिंह कश्यप, राजेश शरमा व सेलाकुई की प्रधान रीता शरमा आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button