Breaking NewsUttarakhand

गंगा में समाई 11 लोगों को लेकर जा रही मैक्स, तीन शव बरामद

ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। पांच लोगों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। तीन शव निकाले गए है, जबकि तीन लापता है।

देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स नदी में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन शव निकाल लिए है। जबकि तीन लापता है। अन्य पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे नदी  में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे।

Advertisements
Ad 27

सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और SDRF की टीम पहुंची। टीम ने नदी से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। टीम को तीन लोगों के शव बरामद हुए है। जबकि तीन की तलाश जारी है।

रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button