Breaking NewsUttarakhand

मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तराखंड में हफ्तेभर होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

देहरादून। उत्तराखंड में लोगों गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी प्रदेशभर में बादल और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।

बीते सप्ताह प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह की ओर से जारी किए गए साप्ताहिक बुलेटिन के मुताबिक, इस सप्ताह्र भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि आठ जून को अनेक स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नौ जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

Advertisements
Ad 29

पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में भी अनेक स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद दस जून को कुछ स्थानों पर आंशिक बादल आ सकते हैं जबकि 11 जून को अनेक स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।

वहीं सप्ताहभर में दून में भी बादल और सूरज की आंख मिचोली जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बावजूद इसके अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाने का ही अनुमान है। जून की सख्त गर्मी से दून में भी फिलहाल राहत के आसार हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button