Breaking NewsNational
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीतेगा वाम मोर्चा : येचुरी

अगरतला। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने दावा किया कि वाम मोर्चा 2018 के शुरू में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा और पूर्वोत्तर का यह राज्य भाजपा की जीत के दौर को रोकने में सफल होगा।
येचुरी ने यहां वाम मोर्चे की एक रैली में कहा, ‘‘लोगों की विशाल भीड़ और उल्लास को देखकर मैं यह यकीन के साथ कह सकता हूं कि चुनाव के बाद त्रिपुरा में वाम मोर्चे की आठवीं सरकार बनेगी।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने गुजरात चुनाव लोगों को ‘‘बांटकर’’ जीता और मणिपुर तथा गोवा में अनुचित तरीकों से सरकार बनाई। येचुरी ने उम्मीद जताई कि त्रिपुरा भाजपा की जीत के सिसलसिले को रोकने में कामयाब होगा।




