Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने दी रमज़ान के महीने की मुबारकबाद

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों विशेषतौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को पवित्र माह रमजान की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमजान का महीना, आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह पूरी मानवता को शिक्षा देता है कि किस प्रकार समाज के लिए अपनी जरूरतों को कम किया जा सकता है।

रमजान के दौरान मुस्लिम धर्मगुरूओं और उलेमाओं द्वारा कोरोना के खतरे व लाॅकडाऊन को देखते हुए घर में रहकर ही इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने की अपील का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मुस्लिम भाईयों से इस अपील का अनुसरण करने का आग्रह किया।

Advertisements
Ad 27

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस पूरी मानवता पर खतरा बनकर आया है। हम सभी एकजुट होकर ही इसे हरा सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का खुद भी पालन करना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि रमजान का पवित्र महीना, सभी के जीवन में खुशहाली लाएगा।

देखिए वीडियो:

[wonderplugin_gallery id=”82″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button