Breaking NewsNational

मुंबई आतंकी हमले के दोषी मुस्तफा दौसा की मौत

मुंबई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई आतंकी हमले के दोषी मुस्‍तफा दौसा की बुधवार को जेजे अस्‍पताल में मौत हो गयी।आज सुबह 3 बजे अस्‍पताल में भर्ती हुए दौसा के बारे में डॉक्‍टरों ने बताया था कि उसे डायबिटीज के साथ अन्‍य शिकायतें भी थीं। इससे पहले दौसा ने अपनी हार्ट प्रॉब्लम के बारे में स्पेशल टाडा कोर्ट को बता दिया था। वह बाईपास सर्जरी कराना चाहता था।

अस्‍पताल के डीन टीपी लहाने ने बताया, ‘दौसा को अस्‍पताल के जेल वार्ड में बुधवार सुबह 3 बजे भर्ती किया गया।‘ आर्थर रोड जेल में दौसा को हाइपरटेंशन, डायबीटिज के साथ सीने में दर्द की शिकायत थी। बता दें कि मंगलवार को सीबीआई ने दौसा के लिए मृत्‍युदंड की मांग करते हुए कहा था की यह याकूब मेनन से अधिक खतरनाक है जिसे फांसी की सजा दी गयी।

Advertisements
Ad 29
 बता दें कि 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के 24 साल बाद 16 जून को स्पेशल टाडा कोर्ट ने गैंगस्टर अबु सलेम और मुस्तफा दौसा समेत छह आरोपियों को दोषी करार दिया था। दोषियों को अभी सजा नहीं सुनाई गई है। मुस्तफा दौसा विस्‍फोट के लिए हथियार और विस्फोटक मंगवाने का मास्टरमाइंड था।

12 मार्च 1993 को विस्‍फोट में 257 लोगों की मौत हो गयी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button