Breaking NewsEntertainment

‘नच बलिए 8’ की ट्रॉफी जीते दिव्यंका और विवेक दहिया

नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने ‘नच बलिए सीजन 8’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. रविवार रात प्रसारित एपिसोड में जोड़ी ने शो के दूसरे फाइनलिस्ट सनाया ईरानी-मोहित सेहगल और एबिगेल पांडे-सनम जौहर को पीछे छोड़ नच की ट्रॉफी जीती. ट्रॉफी के अलावा इस स्टार कपल को 35 लाख रुपये, हीरो मेस्ट्रो गाड़ी और ऑरा की ज्वैलरी ईनाम के तौर पर मिली है. इस कॉम्पटिशन में सनम जौहर और एबिगेल पांडे दूसरे जबकि सनाया ईरानी और मोहित सेहगल तीसरे स्थान पर रहे.

इसमें कोई शक नहीं है कि दिव्यंका और विवेक जिन्हें फैन्स प्यार से दिवेक बुलाते हैं, टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. शो की शुरुआत से ही दोनों नच की ट्रॉफी जीतने वाले सबसे मजबूत दावेदार थे. जीत की खुशी जाहिर करते हुए विवेक ने दिव्यंका के साथ ट्रॉफी लिए हुए फोटो शेयर की, इसमें दोनों बेहद खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं. इस ट्रॉफी के साथ विवेक अपने फैन्स को धन्यवाद देना नहीं भूले.

Advertisements
Ad 29

फिनाले में बतौर गेस्ट रणबीर कपूर पहुंचे, जो यहां आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ को प्रमोट करते दिखाई दिए. ‘नच बलिए 8’ में शो के पिछले सीजन के विजेता जय भानुशाली-माही विज, संजीदा शेख-आमिर अली भी शामिल हुए, जिन्होंने स्टेज पर एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button