Breaking NewsWorld

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अबतक 17 लोगों की मौत

काठमांडू। नेपाल में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश जनित बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। नेपाल पुलिस के अनुसार, बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई, 6 लोग लापता है। 13 जख्मी हैं।

बारिश के चलते मुलपानी क्षेत्र के मोरंग से 400 और बारा से 35 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। बड़े पैमाने में राहत एवं बचाव कार्य में जवान जुटे हुए हैं।

अकेले सिमरा जिले में 24 घंटे में 31 सेमी पानी बरस गया। आपदा के चलते गृह मंत्रालय ने किसी भी खतरे से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है।

पिछले कुछ दिनों से नेपाल में हो रहीबारिश से कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन का खतराबढ़ गया है। इससे कई शहरों को जोड़ने वाले राजमार्गों पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

20190713_181239

बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे तटबंधों के निकट बसे लोगों के घरों पर खतराबढ़ गया है।

मौसम विभाग केमुताबिक, अकेले सिमारा जिले में 24 घंटे 311.9 मिमी (31.19 सेमी)बारिश हुई, जबकि जनकपुर जिले में 245.2 मिमी (24.52 सेमी)बारिश दर्ज की गई। इस बीच, काठमांडू में 115.2 मिमी (11.52 सेमी)बारिश होने की जानकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button