Breaking NewsEntertainment

एक पोस्ट पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं ये सितारे

मुंबई। ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हूपर एचक्यू ने बुधवार को ‘2019 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट’ घोषित की। इसमें दो भारतीय सितारों को भी स्थान मिला है। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल है।

इस लिस्ट में टॉप पर काइली जेनर हैं। उन्हें सबसे ज्यादा अमीर हस्ती माना गया। काइली रियलिटी टीवी स्टार किम, कोल और कर्टनी कार्दशियन की चचेरी बहन हैं। उनका नाम इस साल फोर्ब्स की सूची में अब तक की ‘यंगेस्ट सेल्फ-मेड बिलिनियर’के तौर पर शामिल किया गया था।
दूसरे नंबर पर अमेरिकी सिंगर एरियाना ग्रेंड को रखा गया है। इसके बाद फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टीवी स्टार किम कार्दशियन और सेलेना गोमेज का नाम शामिल। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट के लिए 1.87 करोड़ रुपए लेती हैं। उनके 4 करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्हें इस साल इंस्टाग्राम का ‘मोस्ट फॉलो अकाउंट’का खिताब भी मिला था।

Advertisements
Ad 26

क्रिकेटर विराट कोहली को इस साल ‘एंगेज्ड अकाउंट ऑफ द ईयर’का अवॉर्ड दिया गया। वह अपने अकाउंट पर एक प्रायोजित पोस्ट शेयर करने के लिए 1.35 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनका नाम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों में शुमार है।

हूपर एचक्यू ने यह सूची सितारों के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक पोस्ट के जरिए की जाने वाली कमाई के आधार पर तैयार की है। इंस्टाग्राम एक फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है। दुनियाभर में इसके 1 बिलियन यूजर्स हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button