Breaking NewsEntertainment

न्यूड सीन को फिल्माने के लिए एक्ट्रेस ने पी थी शराब

मुम्बई। सेक्रेड गेम्स अपनी रिलीज़ के बाद से ही लीगल मुसीबतों में भी फंस गया है। विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर आधारित सेक्रेड गेम्स सीरीज़ को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाणे ने डायरेक्ट किया है और इस गैंग्स्टर थ्रिलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और सैफ अली खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सेक्रेड गेम्स अपने विस्फोटक कंटेंट के चलते चर्चा में है और शो के पहले सीजन को समीक्षकों और दर्शकों ने सराहा है।

जहां ये शो अपने पॉलिटिकल रेफरेंस के चलते कई लोगों की आंखों की किरकिरी बना हुआ हैं वहीं दूसरी तरफ शो के न्यूड सीन्स भी चर्चा में हैं। इस शो में एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने ट्रांसजेंडर ‘कुक्कू’ का कैरेक्टर निभाया है। शो में उनके ‘फ्रंटल न्यूड सीन’  की काफी चर्चा है लेकिन ये सीन कुब्रा के लिए कितना मुश्किल था, इस बारे में खुद इस एक्ट्रेस ने विस्तार से बात की ।

Advertisements
Ad 29

सेक्रेड गेम्स में एक सीन ऐसा है जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा के साथ फिल्माया गया है।  इस सीन में कुब्रा रोते हुए नवाज के सामने खुद को निर्वस्त्र कर देती हैं। कुब्रा ने कहा कि जब वह सीन शूट हो रहा था तब डायरेक्टर अनुराग कश्यप बार-बार रीटेक ले रहे थे। सात बार शॉट देने के बाद उस सीन की शूटिंग पूरी हुई। अनुराग ने सीन शूट करने से पहले मुझसे पूछा कि आप क्या पीना पसंद करती हैं तो मैंने उन्हें वाइन के बारे में बताया, तो अनुराग ने मुझे विह्स्की लाकर दे दी। शराब पीने के बाद मुझे पूरे भाव से डायलॉग्स बोलने को कहा। वह सीन बहुत इंटेन्स था शायद यही कारण है कि अनुराग ने उस सीन को सात बार शूट करवाया। सीन के खत्म होने के बाद भी मैं काफी इमोश्नल हो गई थी।’

उन्होंने कहा कि ‘अनुराग  मेरे पास आकर कहने लगे कि मैं तुम्हें ये सीन करने के लिए कई बार कह रहा हूं, उसके लिए सॉरी। बस एक बार और। मुझसे नफरत मत करना, ये बहुत ज़रूरी है, प्लीज़ मुझसे नफरत मत करना।’  उन्होंने कहा कि जब ये शो रिलीज़ हुआ और मैंने वो सीन देखा तो मैं हैरान रह गई थीं। ये सीन बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है। जब आप एक शानदार टीम के साथ काम करते हैं तो गलतियां होने की गुंजाइश ही नहीं बचती’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button