Breaking NewsNational

तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामले, विशेषज्ञों ने किया ये परेशान करने वाला दावा

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। यह तेजी से अपने पैर पसार रहा है। सोमवार को ओमिक्रॉन के दो और मामले सामने आए हैं। दोनों मामले महाराष्ट्र में रिपोर्ट किए गए हैं। इसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमित कुल मरीजों की संख्या अब 10 हो गई है। वहीं देश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 23 हो गई है।

महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि राज्य के एक 37 साल के व्यक्ति में मामले की पुष्टि हुई है। वह 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। दूसरे केस की पुष्टि अमेरिका से लौटी एक 36 साल की महिला में हुई है। ये दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों का इलाज मुंबई के 7 हिल्स अस्पताल में चल रहा है।

इसके साथ ओमिक्रॉन की दहशत के बीच टेंशन देने वाली खबर हांगकांग से आई है. एक स्टडी में दावा किया गया है कि हांगकांग में ओमिक्रॉन वैरिएंट हवा से फैल रहा है और लोगों को संक्रमित कर रहा है। इससे लोगों में दहशत फैल गई है।

Advertisements
Ad 27

इमर्जिंग इंफेक्शियस डिजीज जरनल में छपी स्टडी के मुताबिक हांगकांग के एक होटल में क्वारंटीन होने के बावजूद दो यात्री ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए, जिसके बाद विशेषज्ञों ने हवा से संक्रमण फैलने की पुष्टि कर दी है।

देश में अब-तक ओमिक्रॉन के मिले कितने केस-

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के अबतक कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से मुंबई में 3 और पुणे में सात केस मिले हैं। पुणे में 7 ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित लोगों में 6 सिर्फ एक ही परिवार के हैं। दिल्ली-गुजरात में एक-एक और कर्नाटक से 2 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में 9 केस मिले हैं। सभी केस जयपुर में मिल हैं। इनमें चार लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं और पांच उनके संपर्क में आए उनके रिश्तेदार हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button