Breaking NewsUttarakhand

पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के शुभ अवसर पर उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने दी शुभकामनाएं

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहे।

देहरादून। भगवान भोलेनाथ की भक्ति, श्रद्धा और तप का पावन प्रतीक सावन का महीना चल रहा है। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के शुभ अवसर पर उत्तराखंड की बेटी, राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने सभी शिव भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार की मंगलमयी वेला पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान भोलेनाथ की अपार कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का सुगंधित सावन निरंतर बरसता रहे।

Advertisements
Ad 26

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहे। भगवान नीलकंठ और बाबा केदारनाथ की कृपा से आप सभी का जीवन सुखमय हो और देश में चहुंओर हरियाली व खुशहाली का उजियारा हो। ऊं नमः शिवाय्।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button