Breaking NewsEntertainment

सलमान खान ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखकर रह जाएंगे हैरान

मुंबई। कोरोना वायरस के फैलने से पूरी दुनिया ठहर सी गई है। भारत इस वक्त 21 दिन के लॉक डाउन में है ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। कई सिलेब्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करके फैंस को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कब्रिस्तान और मुंबई की खाली सड़कें दिखाई दे रही हैं।

फार्महाउस में हैं सलमान खान

सलमान खान ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वह अपने परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस पर हैं। इसी वीडियो में उन्होंने फैंस से कहा था कि वे घर पर रहें और लॉकडाउन न तोड़ें।

Advertisements
Ad 13

फैंस को कहा थैंक्स
अब सलमान ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में बड़ा कब्रिस्तान का गेट दिखाई दे रहा है, जो कि लॉकडाउन की वजह से बंद है। दूसरी में मुंबई की खाली गलियां दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में उन्होंने फैंस को नियम मानने के लिए धन्यवाद लिखा है।

लिखा यह मेसेज
उन्होंने लिखा है, ‘वाह! सुनने और जिस स्थिति में देश है उसकी गंभीरता समझने के लिए शुक्रिया। ईश्वर सबका भला करे और सुरक्षित रखे।’

सिलेब्स कर रहे जागरूक
बता दें कि कई सिलेब्स लोगों को जागरूक करने के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन में कैसे समय बिता रहे हैं इसकी झलक भी दर्शकों के साथ शेयर कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button