अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समर्पित सेवा भावना, अनुशासित कार्यशैली व करुणा के साथ लोगों का जीवन बचाने में महान योगदान दे रहे नर्सिंग कर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आज विशेष दिन है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों विशेषतौर पर नर्सिंग कर्मियों को ‘‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले समस्त नर्सिंग कर्मियों के समर्पण, त्याग और प्रतिबद्धता की भावना को नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समर्पित सेवा भावना, अनुशासित कार्यशैली व करुणा के साथ लोगों का जीवन बचाने में महान योगदान दे रहे नर्सिंग कर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आज विशेष दिन है। उनकी कर्तव्य निष्ठा व प्रतिबद्धता अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर हर साल दुनियाभर में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानवता की सेवा में सदैव तत्पर आपका जज्बा अभिनंदनीय है। कृतज्ञ समाज और राष्ट्र आपके अमूल्य एवं पवित्र सेवा भाव का सर्वदा ऋणी रहेगा।




