Breaking NewsUttarakhand

‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रतिवर्ष दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 में हुई थी।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर शुभकामनाएं देने के साथ ही लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए साथ मिलकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

Advertisements
Ad 29

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रतिवर्ष दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 में हुई थी। इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया था।

उन्होंने कहा कि 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ के नाम से जाना जाता है जो कि संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है। इस संगठन का प्रमुख कार्य दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है। 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button