Breaking NewsNational

भारत के इस हिस्से में आया भूकंप, 10 KM की गहराई पर रहा केंद्र

Earthquake: भूकंप का झटका शनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे के आसपास आया है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है।

Earthquake: भारत के अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप शनिवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट, 55 सेकंड पर आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ये भूकंप अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर (Keyi Panyor) में आया है। भूकंप का केंद्र अक्षांश: 27.56 N, देशांतर: 93.55 E पर है। इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है।

इसके पहले राज्य के इन हिस्सों में आया भूकंप

इसके पहले तिरप जिले में 28 जुलाई को शाम 6:36 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र 7 किमी की गहराई पर था। 27 जुलाई को राज्य के बिचोम में भूकंप आया था। ये भूकंप 27 जुलाई की रात 11:43 बजे आया था। रिक्टर स्केल पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

जानिए क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेट्स की गति और अन्य भू-वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के कारण आते हैं। पृथ्वी की बाहरी परत (Lithosphere) कई विशाल टेक्टोनिक प्लेट्स में विभाजित है, जो पिघले हुए मैग्मा (Mantle) पर तैरती हैं। ये प्लेट्स धीरे-धीरे (प्रति साल कुछ सेंटीमीटर) खिसकती हैं।

जब ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं, दूर हटती हैं या एक-दूसरे के नीचे खिसकती हैं। इसके कारण तनाव होता है। यह तनाव अचानक रिलीज होने पर ऊर्जा तरंगों (Seismic Waves) के रूप में निकलती है, जिसे भूकंप कहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button