Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

नशे में धुत थे दलेर मेहंदी, मंच पर ही मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने कथित नशे पर आपत्ति जताई और उन्हें रोक दिया। मंत्री का बयान वायरल होने के बाद विवाद चर्चा में है।

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मशहूर बॉलीवुड पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुई बहस चर्चा का विषय बन गई है। नवरात्रि के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री सुबोध उनियाल अचानक मंच पर पहुंचे और दलेर मेहंदी को गाना बंद करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि मंत्री ने गायक के कथित तौर पर नशे की हालत में प्रस्तुति देने पर आपत्ति जताई थी। इस दौरान उन्होंने दलेर मेहंदी से कहा, ‘बोल तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?’ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

नवरात्रि के कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे मंत्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले के रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तभी नरेंद्रनगर से विधायक और उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए। उन्होंने गायक के कथित तौर पर नशे में होने पर नाराजगी जताई और उन्हें कार्यक्रम रोकने के लिए कहा। मंत्री का कहना था कि नवरात्रि के दौरान आयोजित यह कार्यक्रम मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा है। ऐसे धार्मिक आयोजन में कलाकारों को मर्यादा और गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उनके मुताबिक इस तरह के पवित्र अवसर पर कथित रूप से नशे की हालत में प्रस्तुति देना उचित नहीं है। इसी बात को लेकर उन्होंने मंच से ही दलेर मेहंदी को टोक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button