Breaking NewsUttarakhand

शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राष्ट्र की अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा हेतु मेजर सोमनाथ शर्मा जी का सर्वोच्च बलिदान इतिहास के पन्नों में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 1947 के भारत-पाक युद्ध में अपने शौर्य और पराक्रम का अद्भुत प्रदर्शन करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक, परमवीर चक्र से अलंकृत अमर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र की अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा हेतु मेजर सोमनाथ शर्मा जी का सर्वोच्च बलिदान इतिहास के पन्नों में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button