Breaking NewsNational

बंधक बनाए गए बच्चों को पुलिस ने छुड़ाया, मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ बदमाश

लखनऊ। फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को पुलिस ने 11 घंटे के ऑपरेशन के बाद छुड़ा लिया। देर रात 1.10 बजे डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिछले दरवाजे से घर में घुसने की कोशिश की। इस पर बदमाश सुभाष बाथम ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मारा गया। इस दौरान उसकी पत्नी भी घायल हो गई। आरोपी ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बेटी के जन्मदिन पर बच्चों को घर बुलाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस टीम को 10 लाख रु. इनाम देने की घोषणा की है।

जमानत पर बाहर आए बदमाश ने बनाया था बंधक
जिले के मोहम्दाबाद इलाके में जेल से जमानत पर बाहर आए एक शातिर बदमाश ने 23 बच्चों को घर में बंधक बना लिया था। उसने बेटी के जन्मदिन के नाम पर गांव के बच्चों को बुलाया था। बच्चों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पार्टी पर भी उसने फायरिंग की थी, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, पुलिस ने बदमाश के जिस करीबी दोस्त को समझाइश देने भेजा था, उसे भी गोली लगी है। आरोपी ने 6 बारफायरिंग की और घर के बाहर हथगोला भी फेंका था।

20200131_080651

टाइम लाइन:

Advertisements
Ad 13
  • 2 बजे: सुभाष बाथम ने बेटी के जन्मदिन पर बच्चों को घर बुलाया।
  • 4 बजे: बाथम के घर पर आयोजित बर्थडे पार्टी में बच्चे पहुंचे।
  • 5 बजे: सुभाष ने छत पर पहुंचकर बताया कि उसने बच्चों को बंधक बना लिया है।
  • 5:30 बजे: गांव वालों ने एक व्यक्ति को सुभाष से बात करने भेजा, बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, 45 मिनट बाद पुलिस पहुंची।
  • 6 बजे: पुलिस ने सुभाष से बातचीत शुरू की, इस बीच आरोपी ने फायरिंग की, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हुए।
  • 6:15 बजे: आरोपी ने घर के अंदर से हथगोला (लो रेडिएंट बम) फेंका।
  • 6:30 बजे: डीएम-एससपी मौके पर पहुंचे। आरोपी ने स्थानीय विधायक को बुलाने की मांग की। इसी बीच आरोपी ने दोबारा फायर किया।
  • 7:00 बजे: उच्च अधिकारियों को हालात की जानकारी दी गई। आरोपी के पास हथियार होने के चलते खतरे का अंदेशा भी जताया गया।
  • 7:30 बजे: डीजीपी ने एटीएस टीम को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। एनएसजी से भी संपर्क किया गया।
  • 9:10 बजे: सीएम योगी ने तमाम आला अधिकारियों की बैठक बुलाई।
  • 9:20 बजे: एटीएस की टीम मौके पर पहुंची, घर को घेरा गया।
  • 9:30 बजे: एटीएस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
  • 10:00 बजे: ड्रोन के जरिए घर के अंदर की तस्वीरें ली गईं।
  • 11:30 बजे: आरोपी ने एक दस महीने के बच्चे को बाहर भेजा।
  • 12:00 बजे: आरोपी ने पुलिस को मांग पत्र भेजा
  • 01:00 बजे: दो और बच्चों को बाहर निकाला गया।
  • 01:10 बजे: पुलिस ने आरोपी को घर में घुसकर मार गिराया। सभी 23 बच्चे सुरक्षित।
  • 01:10 बजे: डीजीपी ओपी सिंह ने बदमाश के मारे जाने की पुष्टि की ।
  • 02:00 बजे : अपर मुख्य सचिव ग्रह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को 10 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

बच्चों को अंडरग्राउंड रूम में बंद किया था

बदमाश ने जन्मदिन मनाने के बाद बच्चों को घर के भूमिगत कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद शराब के नशे में छत पर चढ़कर चीखने लगा कि अब पुलिस उसे पकड़ने आई, तो नतीजा भुगतना पड़ेगा। इसके बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बदमाश ने उस पर भी हमला कर दिया था। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं और हैंड ग्रेनेड से हमला किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाश ने 35 किलो बारूद से पूरे घर को उड़ाने की धमकी भी दी थी।

हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहा था आरोपी

आरोपी सुभाष बाथम ने 2001 में गांव के ही मेघनाथ नाम के व्यक्ति की हत्या की थी। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई और फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार महीने पहले स्वाट टीम उसे चोरी के मामले में पकड़कर ले गई थी, तभी से वह मोहल्ले के लोगों से दुश्मनी रखता है। उसका कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने ही उसे पकड़वाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button