Breaking NewsNational

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन, नई वंदे भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ

पीएम मोदी आज बेंगलुरु में हैं और वहीं से उन्होंने देश को तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। इसके साथ ही पीएम मोदी बेंगलुरु में मेट्रो येलो लाइन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानें पूरी डिटेल्स...

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने मोदी रविवार (10 अगस्त 2025) को देश को कई सौगातें दीं। पीएम मोदी ने आज तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तो वहीं इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का भी शुभारंभ किया। रविवार की सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी एचएएल हवाईअड्डे पर उतरेऔर उसके बाद वे केएसआर बेंगलुरु (शहर) रेलवे स्टेशन गए जहां सबसे पहले उन्होंने केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस और अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इसके बाद आरवी रोड (रागीगुड्डा) मेट्रो स्टेशन गए और येलो लाइन जनता को समर्पित किया और अब खुद इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी करेंगे।
  • पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी) बेंगलुरु के सभागार में बेंगलुरु मेट्रो चरण- तीन की आधारशिला रखेंगे।
  • पीेएम मोदी एचएएल हवाईअड्डे जाएंगे और आज दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर दिल्ली वापस आ जाएंगे।

आज उद्घाटन होने वाली मेट्रो ट्रेनों की खासियत

Advertisements
Ad 29
  • बेंगलुरु–बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत, कर्नाटक के लिए मुख्य स्टेशन होंगे- बेंगलुरु, धारवाड़, हुब्बलि, हावेरी, दावणगेरे, तुमकुर, यशवंतपुर और बेलगावी।
  • श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस के मुख्य स्टेशन होंगे कटरा, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर।
  • नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस जो  881 किलो मीटर की सबसे लंबी वंदे भारत रूट की ट्रेन है, जिसके मुख्य स्टेशन होंगे- पुणे, वर्धा, बडनेरा, शेगांव, अकोला, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगांव, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन और नागपुर।
  • ये वंदे भारत ट्रेनें हफ्ते में 6 दिन चलेंगी, इनमें कुल 590 सीटें होंगी जिनमें  7 Chair Car + 1 Executive Chair Car होंगी, टिकट ₹1,500 (economy) से शुरू होगा, इनकी गति औसतन 73 किलो मीटर प्रति घंटा होगी

बेंगलुरु येलो लाइन मेट्रो की खासियत

19.15 किमी लंबी येलो लाइन पर 16 स्टेशन हैं, जिनमें आरवी रोड, रागी गुड्डा, जयदेव अस्पताल, बीटीएम लेआउट, सेंट्रल सिल्क बोर्ड, बोम्माना हल्ली, होंग्रा सैंड्रा, कुडलू गेट, सिंगा सैंड्रा, होसा रोड, बेरेटेना अग्रहारा, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, इंफोसिस फाउंडेशन कोनप्पना अग्रहार, हुस्कुर रोड, हेब्बा गोदी और बोम्मासांद्रा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button