प्रेमी जोड़े ने धार्मिक स्थल पर बनाया पोर्न वीडियो, लोगों में आक्रोश

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में धार्मिक स्थल पर एक कपल द्वारा पोर्न वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उन दोनों ने वीडियो बनाने के बाद उसे पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया। इसके बाद बवाल मच गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक इटली के एक कपल ने म्यांमार के पवित्र स्थल बागान में अपना 12 मिनट का पोर्न वीडियो बनाया। इसके बाद इस वीडियो को एक चर्चित पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया।
इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि यह धार्मिक स्थल पर ही शूट किया गया है। युगल जोड़े ने यह सब प्राचीन पगोडे में ही रिकॉर्ड किया है। वीडियो के ही माध्यम से जब यह स्थानीय लोगों को पता चला तो वे काफी नाराज हो गए। स्थानीय लोगों ने भी वीडियो को देखा और इसकी शिकायत करने की मांग करने लगे।
रिपोर्ट के मुताबिक बागान के एक नागरिक समाज समूह मायो सेट सान ने कहा कि इस वीडियो को देखकर हम चौंक गए और हमें बहुत बुरा लगा है। धार्मिक इमारत और पगोडे के बाहर यौनाचार करना असहनीय है। इसके अलावा यह बागान में था, जो हमारे धर्म, संस्कृति और इतिहास की अनमोल धरोहर है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोगों में आक्रोश है।