Breaking NewsNational

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे चंद्रशेखर, कही ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नए-नए समीकरण बनते और बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने इसकी घोषणा भी कर दी है। पार्टी ने एक ट्वीट में लिखा कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद जी गोरखपुर सदर (322) से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

क्या बोले चंद्रशेखर आजाद ?

Advertisements
Ad 13

गोरखपुर सदर से प्रत्याशी बनाए जाने पर चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि बहुत – बहुत आभार साधुवाद। पिछले 5 साल भी लड़ा हूं। अब भी लड़ूंगा। जय भीम, जय मण्डल। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय। आजाद समाज पार्टी ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी व मान्यवर कांशीराम साहेब की विचारधारा बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाते हुए आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर आजाद को गोरखपुर सदर से प्रत्याशी घोषित किया जाता है।

https://twitter.com/BhimArmyChief/status/1484059751659245568?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1484059751659245568%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fchandrashekhar-azad-to-contest-against-yogi-adityanath-in-gorakhpur

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button