Breaking NewsUttarakhand

जीआरडी एकेडमी में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता

इस अवसर विद्यार्थियों को खेल दिवस एवं बैंक का महत्व बताया गया। आयोजन के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर के नेतृत्व में ये कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

देहरादून। प्रेमनगर स्थित जीआरडी एकेडमी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यान की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर प्रारंभ हुई खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं शनिवार को इन खेल प्रतियोगिताओं का समापन किया गया।

‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर पहले दिन विद्यालय में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इन खेलों में हिस्सा लिया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बच्चों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दूसरे दिन विद्यार्थियों को खेल दिवस एवं बैंक का महत्व बताया गया। आयोजन के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर के नेतृत्व में ये कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सारिका डंग द्वारा खेलकूद की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। वाद विवाद प्रतियोगी विद्यार्थियों ने अध्यापिका सिमरन कुमारी और मानसी सिंह के नेतृत्व में किया वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसका विषय ‘भीतरी खेल बनाम बहरी खेल’ रहा। स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खिलाड़ियों के जीवन को अभिनय के माध्यम से चित्रित किया। इसका संचालन अध्यापिका मानसी सिंह व अध्यापिका रश्मि द्वारा किया गया।

आयोजन के दौरान बैंक की महत्ता बताते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। बैंक के महत्व को बताते हुए श्रीमती सारिका डंग ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं अध्यापिका सिमरन कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button