Breaking NewsNational

घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, तीन आतंकवादी हुए ढेर

जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया। ये आतंकवादी हथियारों से लैस थे। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरफ से आतंकवादियों ने 28 मई को नौशेरा के कलाल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी लेकिन वे घुसपैठ निरोधी अभियान में मारे गए। 

Advertisements
Ad 27

उन्होंने बताया कि तलाश दल ने सोमवार सुबह तीनों आतंकवादियों के शव को ढूंढ लिया लेकिन दुश्मन की चौकी नजदीक होने की वजह से वह शवों को कब्जे में नहीं ले पाए। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में दो एके असॉल्ट राइफल, 13 कारतूस, अमेरिका निर्मित एक एम-16 ए 2 राइफल, छह कारतूस, चीन निर्मित एक 9-एमएम का पिस्तौल, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल), छह ग्रेनेड, पांच हथगोले, दो चाकू और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वहां से भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ, दवाइयां और 17,000 रुपये बरामद किये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button