Breaking NewsSports

कितने बजे शुरू होगा भारत का सेमीफाइनल मुकाबला, नोट कर लीजिए वक़्त

एशियन गेम्स 2026 में अब महिला क्रिकेट में सेमीफाइनल की बारी है। भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 20 ​सितंबर को सेमीफाइनल खेला जााएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में चली जाएगी और उसका मेडल भी पक्का हो जाएगा।

2026 Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर चुकी है। अब कुछ ही घंटे बाद सेमीफाइनल मैच शुरू होगा। भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के सामने होगी। ये मैच रविवार यानी 20 सितंबर को खेला जाएगा। ये अहम मैच कितने बजे शुरू होगा। ये जान लीजिए, क्योंकि ये मैच शाम को नहीं, बल्कि भारतीय समय अनुसार सुबह खेला जाएगा। इसलिए ऐसा ना हो कि आपको समय पता ना हो और मैच छूट जाए।

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सेमीफाइनल में हैं। अब जहां एक ओर भारत का मैच बांग्लादेश से होगा, वहीं पाकिस्तानी टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। 20 सितंबर को पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी पांच पांच बजे टॉस होगा। इसमें जो भी टीम जीतेगी, वो फाइनल में चली जाएगी।

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच सु​बह साढ़े दस बजे से होगा मुकाबला

Advertisements
Ad 29

इसके बाद आएगा भारतीय टीम का नंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दस बजे टॉस होगा। अगर समय से मैच शुरू हुआ और पूरा चला तो करीब एक बजे तक खत्म हो जाएगा। भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मैच में जो भी टीम जीतेगी, वो फाइनल में चली जााएगी। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का मेडल पक्का हो जाएगा। हालांकि भारत को तो गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा है। देखना होगा कि हरमप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसा खेल दिखाती है।

भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को बुरी तरह से दी थी मात

भारतीय टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान को बुरी तरह से हराने में कामयाबी हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम 19.5 ओवर में केवल 57 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने केवल 30 बॉल यानी पांच ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया था। जापान तो वैसे भी कमजोर टीम है। लेकिन अब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना है, जो उससे बेहतर टीम मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button