Breaking NewsEntertainment

साइकिल से 600 किमी का सफर तय कर सलमान से मिलने पहुंचा फैन

गुवाहाटी। इस बार का फिल्म फेयर मुंबई में नहीं, बल्कि असम की राजधानी गुवाहाटी में शुरू हो रहा है। 15 और 16 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के विजेताओं के नामों की घोषणा पहले ही हो चुकी है। यहां बॉलीवुड के तमाम सितारों के साथ सलमान खान भी पहुंचेंगे। इसी उम्मीद में सलमान खान का 52 साल का एक प्रशंसक 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर उनसे मिलने गुवाहाटी पहुंचा है।

तिनसुकिया जिले के जगुन में रहने वाले भूपेन लिक्सन ने 8 फरवरी को साइकिल से अपनी यात्रा शुरू की थी। 6 दिन बाद वह 13 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचे। वह अपने साथ सलमान की एक तस्वीर भी साथ लाए हैं।

Advertisements
Ad 13

साल 2013 में भूपेन ने साइिकल का हैंडल पकड़े बिना एक घंटे में 48 किलोमीटर का सफर तय किया था। उनका यह रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। सलमान खान खुद साइकिलिंग पसंद करते हैं और कई बार मुंबई में साइकिल चलाते देखे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button