Breaking NewsEntertainment

रिलीज हुआ जाह्नवी और ईशान की फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर

मुम्बई। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क ‘ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई है। और दोनों फिल्म में राजस्थानी बोलते नजर आ रहै हैं। ये फिल्म, सुपरहिट मराठी सैराट का हिंदी रीमेक है। फिल्म एक लव स्टोरी पर बनी है जिसमें इशान जाह्नवी को प्यार करते है और एक साथ रहने के लिए वो घर से बगावत करते है और दोनों घर से भाग जाते है। फिर क्या होता है ये तो फिल्म देख कर ही पता चलेगा।

Advertisements
Ad 27

फिल्म में आशुतोष राणा एक बाहुबली नेता के किरदार में नजर आ रहे हैं जिसकी बेटी हैं जाह्ववी कपूर. परिवार की रजामंदी के खिलाफ दोनों भाग जाते हैं और उसके बाद उन्हें किन-किन मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ रहा है इसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रही है। फिल्म में कई जगह ह्यूमर भी डालने की कोशिश की गई है। बता दें कि ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं और करन जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है।

[wonderplugin_gallery id=”54″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button