Breaking NewsEntertainment

रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हुई सलमान की ‘दबंग 3’

मुंबई। सलमान खान स्टारर ‘दबंग 3′ रिलीज वाले दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिल रॉकर्स ने फिल्म को लीक किया है, जो पहले भी हाउसफुल 4’, ‘बाला’, ‘साहो’ और ‘2.0’ समेत कई फिल्मों को निशाने पर ले चुकी है।

एक ओर जहां देश भर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के कारण फिल्म की कमाई प्रभावित हो रही है तो वहीं ऑनलाइन लीक होने की वजह से भी इसका कारोबार प्रभावित होगा। हालांकि, फिल्म की टीम इसे लीक करने वाली वेबसाइट के खिलाफ लीगल एक्शन ले सकती है।

Advertisements
Ad 29

यह ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। पहले दो पार्ट्स को क्रमशः अभिनव कश्यप और अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। ‘दबंग 3’ में सलमान खान के अलावा किच्चा सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, अरबाज खान और प्रमोद खन्ना का अहम रोल है। फिल्म को क्रिटिक्स का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button