Breaking NewsUttarakhand

महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

बटुकेश्वर दत्त का स्मरण करते हुए जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश को आजाद करवाने में बटुकेश्वर दत्त का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कम ही आयु में वे भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे।

देहरादून। बटुकेश्वर दत्त का नाम हमारे देश के महान क्रांतिकारियों में गिना जाता है। देश को आजाद करवाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज उनकी पुण्यतिथि है और हर कोई उन्हें याद कर रहा है। महान स्वाधीनता सेनानी बटुकेश्वर दत्त के बलिदान दिवस पर प्रसिद्ध जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा- “स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।” बटुकेश्वर दत्त जी का साहस, देशभक्ति और बलिदान सदैव राष्ट्र के युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा।

बटुकेश्वर दत्त का स्मरण करते हुए जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश को आजाद करवाने में बटुकेश्वर दत्त का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कम आयु में ही वे भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे। कहा जाता है कि वे काफी निडर हुआ करते थे और भगत सिंह के साथ मिलकर उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय विधानसभा पर बम फेंक था। इस घटना का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं था, बल्कि अपनी बात ब्रिटिश सरकार तक पहुँचाना था, इसलिए बम खाली स्थान पर फेंका गया था। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य हुआ करते थे और इस दौरान ही उन्होंने बम बनाना सिखा था। 8 अप्रैल, साल 1929 में नई दिल्ली में केंद्रीय विधानसभा पर बम फेंकने के बाद बटुकेश्वर को गिरफ्तार कर लिया था और जेल में डाल दिया गया था। देश के महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button