Breaking NewsNational

सुरक्षाबलों ने कुलगाम में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को किया ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आंतवादियों को मार गिराया। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि अभी चल रहे एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन चल रहा है।

कुलगाम जिले के निपोरा में इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू हुई थी। बता दें कि शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मार गिराए थे। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने पिछले चार दिनों में 14 आतंकवादियों को मार गिराया।

Advertisements
Ad 29
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सुगू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुबह इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

शुरुआती मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों ने तीन और आतंकवादियों को मार गिराया था। शोपियां में चार दिन में यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है। रविवार और सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ दो मुठभेड़ों में हिज्बुल मुजाहिदीन के नौ आतंकवादी मारे गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button