Breaking NewsEntertainment

चीन में नए कोरोना केस मिलने से हड़कंप, पढ़िये पूरी खबर

बीजिंग। चीन में पटरी पर लौटी जिंदगी पर फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। राजधानी बीजिंग में एक साथ कई कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से यहां हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने बीजिंग के एक जिले में ‘Wartime’ घोषित कर दिया। इतनी ही नहीं, साउथ बीजिंग के 11 आवासीय क्षेत्रों में लॉकडाउन भी लागू कर दिया गया है।

Advertisements
Ad 29

दरअसल, बीजिंग के फेंताई जिले में शनिवार सुबह को कोरोना वायरस के पांच नए केस आने के बाद यहां ‘Wartime’ की घोषणा कर दी गई। हालांकि, यह पांच केस ही यहां की चिंता का कारण नहीं है। असल में यहां की शिंफाडी मीट मार्केट में एक साथ कई कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। मीट मार्केट में 517 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 45 पॉजिटिव मिले हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिण बीजिंग के ग्यारह आवासीय जगहों पर लाकडाउन लागू कर दिया गया है क्योंकि उनके पास के मीट मार्केट में कोरोनो वायरस के कई मामले मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि शिंफाडी मीट मार्केट में कोरोना केस मिलने के बाद आसपास के 3 स्कूल और 6 प्ले स्कूलों को बंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button