Breaking NewsNational

देश ने खोया एक महान नेता: मनमोहन सिंह

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक जताया और कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है।

Advertisements
Ad 27

तिवारी की पत्नी उज्वला तिवारी को भेजे शोक संदेश में सिंह ने कहा, ‘मुझे आपके पति श्री नारायण दत्त तिवारी के दुखद निधन के बारे में पता चला। उनके निधन से देश ने एक महान नेता और केंद्र सरकार में कुशल मंत्री रहे नेता को खो दिया है।’

उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री एवं वित्त मंत्री तथा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उनकी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।’
सिंह ने कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस बड़ी क्षति को सहने की आपको शक्ति प्रदान करे।’ तिवारी का गुरूवार को यहां एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button