Breaking NewsNational

सुरक्षाबलों ने लिया सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला, दो आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ हंदवाड़ा के गनीपुरा क्रालगुंड इलाके में हुई है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी भी हुई। इसमें दो आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल एन्काउंटर जारी है।

जम्मू-कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि हंदवाड़ा में मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नसीर-उ-दीन लोन के रूप में हुई है। वह 18 अप्रैल को सोपोर में सीआरपीएफ के 3 जवानों और 4 मई को हंदवाड़ा में सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या में शामिल था।

Advertisements
Ad 29

इससे पहले आज शाम जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। यह एन्काउंटर दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के मोलू चित्रागाम में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

सुरक्षाबलों ने यहां एक पिस्टल और 6 राउंड, अंडर बैरल ग्रेनड लॉन्चर और 6 राउंड और एक चाइनीज ग्रेनेड बरामद किया है। अधिकारियों के अनुसार यह आपरेशन पूरा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button