Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के मौजूदा हालातों पर जनसेवी भावना पांडे ने जताई चिंता, कही ये बात

भावना पांडे ने दुःख जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज भी हालात दयनीय बने हुए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार मरीजों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने प्रदेश के मौजूदा हालातों के लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश की दुर्दशा पर अफ़सोस जताया।

भावना पांडे ने उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश जगहों पर बरसात का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से जहां पहाड़ दरक रहे हैं, भूस्खलन हो रहा है और मार्ग अवरुद्ध हैं तो वहीं नदियों व नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और आवागमन में जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements
Ad 27

भावना पांडे ने दुःख जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज भी हालात दयनीय बने हुए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार मरीजों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। जहाँ स्कूल जाने वाले बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर, उफनते नालों को पारकर स्कूल जाना पड़ रहा है तो वहीं बुजुर्गों व बीमार लोगों को उपचार मुहैया नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा, उत्तराखंड की ये स्थिति वाकई चिंताजनक है। प्रदेश के अधिकांश मार्ग अवरुद्ध हैं, वहीं जनप्रतिनिधि व अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही बरत रहे हैं। जहाँ आज प्रदेश की जनता त्रस्त होकर मदद की गुहार लगा रही है, तो वहीं सरकार के मुखिया और उनके मंत्रीगण अपनी उपलब्धियों का बखान करने में व्यस्त हैं। वास्तव में भाजपा सरकार को आम जनता की कोई फिक्र नहीं है, यदि सरकार को जनता की जरा भी परवाह होती तो आज देवभूमि के हालात ऐसे न होते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button