Breaking NewsEntertainment

कंगना रनौत ने संजय राउत पर लगाया बड़ा आरोप, कही ये बात

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है और हर रोज नए तरह के खुलासे हो रहे हैं। इस केस में कंगना रनौत ने खुलकर आवाज उठाई है। कंगना रनौत ने ड्रग्स से लेकर नेपोटिज्म तक हर जगह अपनी राय रखी है और बॉलीवुड की पोल खोलने का दावा कर चुकी हैं। अब कंगना रनौत ने संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया है। संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने देने की धमकी दी है।

कंगना रनौत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है और कहा है कि ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की रह लग रही है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है- शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे मुंबई नहीं आने को कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की रह लग रही है।

Advertisements
Ad 27

 

हाल ही में कंगना रनौत ने ट्वीट करके पीएमओ को टैग करते हुए रणवीर, रणबीर और विक्की कौशल समेत इन सितारों के ड्रग्स टेस्ट की मांग की थी। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है- मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल से ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने की गुजारिश करती हूं।

अफवाह है कि ये लोग कोकीन के एडिक्टेड हैं। मैं चाहती हूं कि ये लोग इन अफवाहों का खंडन करें, क्योंकि ये यंग  एक्टर्स लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं इसलिए इन्हें क्लीन सैंपल दे देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button