Breaking NewsUttarakhand

संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समाज के उन्नयन में पूज्य संत गाडगे जी महाराज की सेवा, समर्पण और त्याग हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान समाज सुधारक संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान समाज सुधारक, अंधविश्वास एवं अस्वच्छता के विरुद्ध व्यापक जन-जागरण की ज्योति प्रज्वलित करने वाले पूज्य संत गाडगे जी महाराज की पावन जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

Advertisements
Ad 26

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- संत गाडगे जी महाराज सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, स्वच्छता के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक थे। समाज के उन्नयन में पूज्य संत गाडगे जी महाराज की सेवा, समर्पण और त्याग हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button