Breaking NewsUttarakhand

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने विजय दिवस पर वीर बलिदानियों को किया नमन

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि हम देशवासी कभी उन वीर सपूतों के योगदान को नहीं भुला सकते, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विजय दिवस’ पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के 54 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 16 दिसंबर 1971 को ढाका में भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम व शौर्य के आगे पाकिस्तान की सेना ने घुटने टेक दिये थे। इस युद्ध के दौरान अपना सर्वोच्च अर्पण करने वाले मां भारती के वीर सपूतों, अमर बलिदानियों को शत्-शत् नमन एवं समस्त देशवासियों को ‘विजय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 29

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन पाक सेना ने हमारे वीर सैनिकों की वीरता के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। विजय दिवस सेना के शौर्य व पराक्रम का दिवस है। आज का दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की जयघोष का दिन है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि हम देशवासी कभी उन वीर सपूतों के योगदान को नहीं भुला सकते, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button