Breaking NewsNational

रामपाल को मिली आजीवन कारावास की सजा

हिसार। हरियाणा के हिसार कोर्ट ने रामपाल पर बड़ा फैसला देते हुए हत्या और बंधक बनाने के मामले में उन्हे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले स्थानीय अदालत ने हत्या के दो मामलों में स्वयं-भू बाबा रामपाल को बृहस्पतिवार को दोषी करार दिया था।

हिसार के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश डी. आर. चालिया ने रामपाल और उसके कुछ अनुयायियों को इन मामलों में दोषी ठहराया था।

Advertisements
Ad 27

SANT RAMPAL

हिसार में बरवाला कस्बे में स्थित रामपाल के सतलोक आश्रम से 19 नवंबर, 2014 को चार महिलाओं और एक बच्चे का शव मिलने के बाद स्वयं-भू बाबा और उसके 27 अनुयायियों पर हत्या तथा लोगों को गलत तरीके से बंधक बनाने का आरोप लगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button