Breaking NewsUttarakhand

ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया सड़क का निर्माण, पढ़िये पूरी खबर

पिथौरागढ़। ग्राम सभा टुंडाचौडा की श्रमदान द्वारा बनी सड़क का निरीक्षण करने के लिए दर्जाधारी मंत्री व वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा आगमन किया गया। ग्राम प्रधान मनीषा देवी गोविंद सिंह और राजेंद्र सिंह बिष्ट के साथ समस्त क्षेत्रवासियों ने फूल माला और सौल देकर वीरेंद्र सिंह बिष्ट का स्वागत किया।

वीरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा ग्राम सभा के नॉलेज के प्रांगण पर पौधारोपण भी किया गया साथ ही विरेंद्र बिष्ट ने गांव और क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया की प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वह स्वयं प्रदेश के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहे हैं।

ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बनाई हुई सड़क को शीघ्र ही विभाग द्वारा मंजूरी दिलाने की का भी आश्वासन दिया। साथ ही ग्राम प्रधान मनीषा बिष्ट द्वारा वीरेंद्र बिष्ट से जल संरक्षण के लिए तालाबो, चरागाह और नॉले सुधारीकरण की भी माग की गई।

इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित प्रधान के साथ रंजीत सिंह, कुंदन भंडारी, ठाकुर सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, हीरा सिंह, गोकुल सिंह एवँ हर सिंह आदि सम्मलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button