आधी रात को वीडियो कॉल में प्रियंका से ये क्या कह गए रणवीर!

मुम्बई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस व अपनी बेहतरीन अदाकारी के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनो फिर से चर्चा में है। आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनो एक फोन कॉल को लेकर चर्चा में चल रही है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने आधी रात को एक वीडियो कॉल किया था जिसके बाद से वो सुर्खियों में है।
प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर रणवीर सिंह को आधी रात में वीडियो कॉल किया था। ज्ञात हो कि ये मौका था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जब प्रिंयंका चोपड़ा ने एक अलग अंदाज में इसको मनाया। इसी के चलते प्रियंका चोपड़ा अपनी सभी करीबियों और मित्रों के पास कॉल करके उनके महिला दिवस के बारे में उनके विचार पूछ रही थी।
गौरतलब है कि इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक कॉल रणवीर सिंह को भी मिला दिया जबकि वो आधी रात का समय था। इन दोनो के बीच जो भी बात हुई वो रिकॉर्ड हो गई और इसको सोशल मीडिया में शेयर कर दिया गया। इसको वीडियो में शेयर दोनो की बातचीत देखते ही देखते वायरल होने लगी और दर्शक उसको देख रहे थे। दर्शको को ये काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा के करीबी दोस्तो में रणवीर सिंह भी एक है और दोनो कई फिल्मों में साथ काम भी किया है।
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा काफी समय से हिंदी फिल्मों में काम नहीं कर रही है क्योंकि वो हॉलीवुड में अपना नाम बना रही है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि प्रियंका चोपड़ा काफी जल्दी ही दोबारा से हिंदुस्तान की जनता को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी, दिल धड़कने दो और गुंडे जैसी हिट फिल्में दी है।
इतना तो जाहिर है कि हॉलीवुड का रुख कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड काफी मिस कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने काफी बड़ी बड़ी हिट फिल्मों में काम करके इतना बड़ा मकाम हासिल किया है। यूपी के एक शहर बरेली से निकल हॉलीवुड में देश का नाम रोशन किया है। इसी के साथ प्रियंका ने सोशल मीडिया में एक वीडियो और शेयर किया है जिसमें वो कांच का ग्लास अपने सिर पर फोड़ते हुए दिख रही है। उन्होने कहा कि ऐसी हालत तब होती है जब आप ज्यादा काम करते है। इसको घर पर ना करने की सलाह भी प्रियंका चोपड़ा दी। अगर आप ये करते है तो ये आपको काफी चोट पहुंचा सकता है।
Thank you @RanveerOfficial for being such a rock star and your message on #InternationalWomensDay is so important and “Intelligent” lol❤ Full discussion on my Instagram story! pic.twitter.com/pJ6Yddiorh
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 9, 2018




